छात्राओं ने रंगों से सजाई दीपावली की खुशियां, जीवंत की परंपरा

कोरबा। दीपावली के पावन पर्व पर भगवान श्री राम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में प्रजा ने दीप जलाकर और आकर्षक अल्पना बनाकर उनका स्वागत किया था। इस प्राचीन परंपरा को जीवंत करते हुए कोरबा के रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी विद्यालय और एके गुरुकुल की छात्राओं ने रंगों के माध्यम से दीपावली की खुशियों को बांटा।

छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को रंगों के जरिए व्यक्त करते हुए दीपावली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को उजागर किया।

स्कूल के संचालक अक्षय दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज-त्योहारों का विशेष स्थान है, और इनके उत्साह को व्यक्त करने के लिए विविध माध्यम अपनाए जाते हैं।

छात्राओं की इस पहल ने दीपावली के उत्सव को और अधिक रंगीन और जीवंत बना दिया।