छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम जलाया दीया, विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर के छात्रों ने दीपावली के पर्व पर एक अनूठी पहल की। छात्रों साहिल, मनीष और रितेश ने व्याख्याता विनोद जायसवाल से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री के नाम से एक दीया प्रज्वलित किया। यह दीया विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि की कामना के लिए जलाया गया।

रूप चौदस के अवसर पर छात्रों ने कहा कि इस दीपक की रोशनी न केवल विद्यालय परिसर को, बल्कि पूरे प्रदेश के अंधकार को दूर करेगी।

दीपावली के दिन लगभग 51 छात्र-छात्राएं विद्यालय में एकत्रित होकर परिसर को दीपकों की रोशनी से आलोकित करने का संकल्प ले चुके हैं। इस पहल ने त्योहारी उत्साह को और बढ़ा दिया है।