मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रंगोली प्रतियोगिता व स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों को कैंसर से बचाव और उपचार की दी गई जानकारी
कोरबा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध अस्पताल, कोरबा में रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य योजनाओं और जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य योजनाओं पर केंद्रित रहीं रंगोलियां
रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य योजनाओं को विषय बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। रंगोलियों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कैंसर से बचाव और उपचार की दी जानकारी
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को कैंसर से बचाव और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैंसर के लक्षण या बीमारी की पहचान होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना और आवश्यक उपचार कराना जरूरी है। शिविर में कैंसर के उपचार से जुड़ी उपलब्ध जानकारी भी मरीजों और उनके परिजनों के साथ साझा की गई।
स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा के डीन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।रंगोली जैसे रचनात्मक माध्यमों के जरिए स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















