कोरबा। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 173 करोड़ 88 लाख 28 हजार 848 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। डीएमएफ निधि से सड़क, स्कूल, अस्पताल, सब स्टेशन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि इस राशि से 239 नवीन आंगनबाड़ी, 106 प्राथमिक शाला भवन, 43 माध्यमिक शाला भवन, 48 स्कूलों में अहाता निर्माण, 30 आत्मानंद स्कूलों में कंप्यूटर कक्ष, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, 14 स्कूलों में साइकिल स्टैंड, 11 स्कूलों में प्रार्थना शेड, 10 स्वास्थ्य केंद्रों में अहाता, 163 सीसी रोड, 113 हैंडपंप, 103 पीडीएस भवन, 75 पाइप पुलिया और 50 धान चबूतरा व गोदाम बनाए जाएंगे।
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में सड़क निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम पाथा से खैरबहरी धनुहापारा मार्ग (1.80 किमी) के लिए 2.14 करोड़, पनगवां से जल्के मार्ग (4.10 किमी) के लिए 4.75 करोड़ और पाथा से छिंदमेर गाढ़ाघाट मार्ग (3.27 किमी) के लिए 3.10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवन, नवीन आंगनबाड़ी, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रार्थना शेड, साइकिल स्टैंड, फर्नीचर खरीदी, छात्रावास अधीक्षक आवास, 10 स्वास्थ्य केंद्रों में अहाता, गैस रिफिलिंग सुविधा, नवीन पंचायत भवन, पीडीएस भवन, सामुदायिक भवन, रिटर्निंग वॉल और नाली निर्माण जैसे कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। क्षेत्र में जल और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 57 ग्राम पंचायतों में 13 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे। ऊर्जा क्षेत्र में सीएसपीडीसीएल कटघोरा द्वारा 7 विद्युतीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गई है।
यह योजना क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, ऊर्जा और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

