कोरबा शहर के पेट्रोल टंकी मुड़पार तिराहा से बाईपास रोड स्थित रेलवे कॉलोनी फर्नीचर दुकान तक सड़क चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। यह परियोजना पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी और पिछले वर्ष निविदा जारी की गई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था।
पूर्व पार्षद सीताराम चौहान ने बताया कि महापौर की पहल पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर कार्य शुरू किया गया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई है। आरोप है कि जहां लाल पेवर ब्लॉक का उपयोग होना था, वहां सफेद ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। साथ ही, सड़क का समतलीकरण भी मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा।
पूर्व पार्षद ने कहा कि उन्हें कार्य शुरू होने की जानकारी नहीं दी गई और जल्दबाजी में शुरू किए गए इस कार्य में तकनीकी खामियां दिख रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन कमियों को संज्ञान में लेकर सुधार किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















