रायपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक अनोखी योजना शुरू की है। अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की शिकायत करने वाले यात्रियों को ₹1,000 का FASTag रिचार्ज इनाम में दिया जाएगा। यह पहल “स्पेशल कैंपेन 5.0” का हिस्सा है और 31 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।
शिकायत दर्ज करने के लिए यात्रियों को ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप डाउनलोड कर गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही नाम, स्थान, वाहन नंबर और मोबाइल नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
शिकायत सत्यापित होने पर यात्री के FASTag खाते में ₹1,000 का रिचार्ज सीधे भेजा जाएगा। यह इनाम नकद में नहीं मिलेगा और न ही इसे स्थानांतरित किया जा सकेगा। प्रत्येक टॉयलेट के लिए एक दिन में केवल एक शिकायत ही मान्य होगी।
यह योजना केवल NHAI के टोल प्लाजा पर स्थित टॉयलेट्स के लिए लागू है। पेट्रोल पंप, ढाबे या अन्य निजी शौचालय इसमें शामिल नहीं हैं।
NHAI के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















