कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चैतमा चौकी अंतर्गत एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। खासकर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पीड कंट्रोल के लिए चेतावनी और संकेतक लगाए हैं, लेकिन इनका असर नजर नहीं आ रहा। लगातार बढ़ते हादसे अब पुलिस के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















