कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने जंगली हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है।
राठिया ने अपने पत्र में बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों का दल सक्रिय है, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे न केवल आर्थिक हानि हो रही है, बल्कि ग्रामीणों में भय का माहौल भी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को प्रति एकड़ ₹50,000 की दर से मुआवजा दिया जाए।
विधायक ने कहा, “किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
हाथियों के हमले से उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे गरीब किसान संकट में हैं। प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए उचित मुआवजा देना चाहिए।”
इसके साथ ही, उन्होंने वन विभाग को पत्र की प्रतिलिपि भेजकर क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण और तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















