पुलिस ने चाकू किया बरामद, एक विधि से संघर्षरत बालक भी प्रकरण में शामिल; आरोपी न्यायिक रिमांड पर
कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र में इनोवा वाहन सवार युवकों के साथ मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिव ओम प्रकाश उरें (24) ग्राम सिरकी बधारपानी, थाना दीपका का निवासी है और इनोवा वाहन क्रमांक सीजी-13 एएल-1100 में ड्राइवरी करता है।
22 सितंबर को वह बुकिंग लेकर मड़वारानी गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने दोस्त अमन चौहान और गौरव शर्मा के साथ रात करीब 10 बजे इनोवा से झाबर की ओर जा रहा था। वाहन शिव ओम प्रकाश चला रहा था, जबकि अमन उसके बगल में और गौरव पीछे की सीट पर बैठा था।
घटना की रिपोर्ट पर दीपका थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 396/2023, धारा 109 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विवेचना के दौरान 23 सितंबर को हंसराज जांगड़े, इलियाज कुजूर उर्फ पुक्की और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने प्रकरण में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















