कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात एक निजी स्कूल शिक्षक संतोष नायर (50 वर्ष) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना है और जांच शुरू कर दी है।
संतोष नायर, जो दीपका ऊर्जा नगर के निवासी थे, बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे। वे लगभग दो साल पहले अपने परिवार के साथ केरल से कोरबा आए थे।
रविवार रात कुछ लोगों ने ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा थाना पुलिस और रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होती है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















