कोरबा। सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर रविवार को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो हार-जीत के माध्यम से अनुभव और प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल हमें अनुशासन, धैर्य और कठिन परिश्रम सिखाता है। यहां से मिलने वाली यादें जीवन भर काम आएंगी।”
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांच संभागों के जिलों से सैकड़ों युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ खेल ध्वज फहराने, राज्यगीत और मार्च पास्ट से हुआ। खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा, “खेल प्रतिभा निखारने का माध्यम है। धैर्य और मेहनत से सफलता निश्चित है।”
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि पांचों संभागों के दल ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में क्रिकेट,तैराकी,हॉकी, वॉलीबॉल और वाटर पोलो जैसी विधाओं में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका मुकाबले होंगे।
यह आयोजन खेल के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















