शिकायतों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्रवाई, रेणु प्रकाश का कोंडागांव तबादला

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग में चल रहे विवादों और जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के खिलाफ लगातार शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। सोमवार दोपहर को संचालनालय महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालक पदुम सिंह एल्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में रेणु प्रकाश को तत्काल प्रभाव से कोरबा से कोंडागांव स्थानांतरित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, रेणु प्रकाश को एकतरफा भारमुक्त करते हुए कोंडागांव में नया कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, जिला कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार गजेंद्र सिंह देव को सौंपा गया है। विभागीय गतिविधियों के सुर्खियों में रहने और शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। इस कदम से विभाग में तनावमुक्त माहौल और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है।