रायपुर । भारत माला परियोजना के मुआवजा घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने विशेष कोर्ट में 8 हजार पन्नों का चालान पेश किया। इस मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था। सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
जांच में खुलासा हुआ कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट लीक कर एक जमीन को कई टुकड़ों में बांटकर अधिक मुआवजा लिया गया। इसमें जमीन कारोबारियों की साठगांठ सामने आई है।
मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के तहत अपात्र लोगों को भी भुगतान किया गया। इस प्रकरण में दो एसडीएम, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चार अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी ने इस घोटाले में गहरी साजिश का पर्दाफाश किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















