कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में ‘सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को उनकी अपार संभावनाओं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता के प्रति जागरूक करना था।
जिले की 40 ग्राम पंचायतों में बालिका सभाओं का आयोजन किया गया, जहाँ बेटियों ने पंचायत के समक्ष अपने विचार और आकांक्षाएँ साझा कीं।
बालिकाओं को आत्मविश्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आत्म-अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान किए गए। जनजागरूकता रैलियों के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘समान अवसर, समान अधिकार’ के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया गया।
विजन बोर्ड निर्माण गतिविधि में बालिकाओं ने अपने सपनों और लक्ष्यों को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को सम्मानित कर अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया गया।
कार्यक्रमों में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की गई कि वे बेटियों को आगे बढ़ने, सपने देखने और उन्हें साकार करने की आजादी दें।
सामूहिक संकल्प लिया गया कि हर बालिका को समान अवसर, सुरक्षा, और सम्मान मिले, क्योंकि सशक्त बालिका ही सशक्त समाज की नींव है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















