कोरबा। वीआईपी रोड पर स्थित सरस्वती विद्यालय के सामने ट्रैफिक पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। स्कूल प्रबंधन को जिग-जैग स्पीड ब्रेकर के साथ-साथ स्टॉपर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि स्कूल छूटने के समय बच्चों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराया जा सके।
वीआईपी रोड पर भारी और हल्के वाहनों का निरंतर आवागमन रहता है, जिसके चलते स्कूल छूटने के समय बच्चों की भीड़ के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है। शिक्षक अपनी निगरानी में व्यवस्था बनाए रखते हैं, लेकिन व्यावहारिक चुनौतियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल प्राचार्य राजकुमार देवांगन से चर्चा कर सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया।
स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूल को स्टॉपर प्रदान किए गए हैं, जिनका उपयोग अवकाश के समय सड़क पर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले सड़क पर दो स्थानों पर जिग-जैग स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, लेकिन उनका प्रभाव सीमित रहा। ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से अब दुर्घटनाओं की आशंका को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















