मुख्यमंत्री ने शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि

कोरबा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा के रामपुर चौक पर वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को समाज और राज्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।