कोरबा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा के ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण करने और मूर्ति स्थापना के साथ-साथ प्रवेश द्वार व उद्यान निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।
जायसवाल समाज के आमंत्रण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज की उदारता और गतिरोध टालने में सकारात्मक भूमिका की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी,महापौर संजू देवी राजपूत,नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह,कौन्तेय जायसवाल,अजय विश्वकर्मा, अजय पाण्डेय, पवन अग्रवाल, अशोक चावलानी राजेंद्र जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, डॉ. शकुंतला जायसवाल,ललिता डिक्सेना,संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजेश जायसवाल, रोशन जायसवाल, डॉ. संजय जायसवाल, ओपी डिक्सेना, जगदीश डिक्सेना, शशिकांत डिक्सेना, बृजमोहन डिक्सेना, देवलाल डिक्सेना, डॉ. सुनील जायसवाल, रमेश जायसवाल, जयशंकर जायसवाल, सुनीता जायसवाल, रंजूलता डिक्सेना, किरण जायसवाल, अमित जायसवाल और उमेश जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















