कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश गुप्ता (निवासी जटगा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अभ्युदय पेट्रोल पंप के सामने तब हुआ, जब एक अज्ञात भारी वाहन (संभावित ट्रक) ने बाइक को टक्कर मारकर लगभग 100 मीटर तक घसीटा।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कटघोरा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने में जुट गई है। मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, और जटगा क्षेत्र में मातम का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और वाहनों की गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर जैसे उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















