कोरबा।कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल के ट्रामा सेंटर से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी व्यवस्था के अभाव में रजगामार क्षेत्र की प्रमुख सड़क सीवर लाइन में तब्दील हो गई है। पिछले तीन महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी और इसके जमाव से उठने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
यह सड़क कोसाबाड़ी चौक को रिसदी चौक से जोड़ती है और प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें डेढ़ हजार लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाते हैं।
यह सड़क गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, तहसील, आरटीओ ऑफिस, पुलिस लाइन, होमगार्ड लाइन, इंडस्ट्रियल एरिया और निजी स्कूलों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा, रजगामार, कोरकोमा, नकटीखार, गोढ़ी, भैसमा, उरगा और अन्य जिलों को जोड़ने वाली यह सड़क शहर की लाइफलाइन है।
इसके बावजूद, गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग और राहगीर बदबू और गंदगी से त्रस्त हैं। प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं, और लोग जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















