सियान सदन में वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कोरबा।कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार जसराज जैन के निधन पर सियान सदन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व. जैन ने लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से कोरबा के मुद्दों को न केवल उजागर किया, बल्कि उनके समाधान के लिए भी दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धांजलि सभा में श्रमिक नेता मूरितराम साहू, केदारनाथ अग्रवाल, पूर्व पार्षद धरम निर्मले और रफीक मेमन ने स्व. जैन के योगदान को याद करते हुए अपनी बात रखी।

कार्यक्रम का संचालन सनत दास दीवान ने किया। वक्ताओं ने जैन के कार्यों और कोरबा के प्रति उनकी गहरी चिंता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर बोध सिंह ठाकुर,शिवशंकर अग्रवाल, श्यामबिहारी, प्रदीप जायसवाल, खोखर सिंह, मनीराम पटेल, बजरंग सोनी, एहसान खान, गनी मेमन, विश्वनाथ केडिया, विमल थवाईत, शेषमणी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।