कोरबा।श्री गुजराती समाज ने 7 अक्टूबर को जलाराम मंदिर परिसर स्थित समाज भवन में शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। परंपरागत रूप से समाज के सदस्यों ने चंद्रमा की सोलह कलाओं के दर्शन किए और नई पीढ़ी को इस पर्व के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
समाज के पदाधिकारियों ने शरद पूर्णिमा की प्राचीनता और इसके धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आश्विन मास की पूर्णिमा के साथ होने वाले परिवर्तन मानव जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर युवक-युवतियों और महिलाओं ने गरबा का आनंद लिया।।मनोरंजक हौजी प्रतियोगिता में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने खीर प्रसाद का आनंद लिया। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















