अमिताभ बच्चन का जन्मदिन कोरबा में धूमधाम से, लाइव शो और सम्मान समारोह 11 अक्टूबर को

कोरबा। हमारी संस्कृति समिति 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन घंटाघर के ओपन थिएटर में हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। इस अवसर पर नंदनी एंड विनस म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग लाइव शो का आयोजन होगा।

समिति के अध्यक्ष जानकी सोनी और महासचिव मनोज गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में कोरबा के विकास में योगदान देने वाले युवाओं और संगीत, साहित्य, संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

यह अनूठा आयोजन अपने आप में पहला होगा। इसे सफल बनाने के लिए संरक्षक एडवोकेट श्यामल मल्लिक, संजय राजवाड़े, प्रकाश यादव, लक्ष्मी सिंह राजपूत, हेमंत सिंह, अरुण सिंह राजपूत,बलवंत सिंह, मनोज अग्रवाल, शारदानंद राठौर, रामकुमार त्रिपाठी, भवसागर, अरुण निर्मले, राजू ठाकुर, मनीराम पटेल, उमाशंकर श्रीवास, चूड़ामणी राठौर, तापस, करमजीत भारद्वाज, अजीत, नरेश गुप्ता, संजू सिंह, नीरज सोनी सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं।