कोरबा।नगर निगम ने वार्ड क्रमांक 47 शिवनगर रूमगरा को समस्यामुक्त बनाने का संकल्प लिया है, ताकि निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड के विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों का पैदल भ्रमण कर नागरिकों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को जाना।
आयुक्त ने मुक्तिधाम में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, वार्ड पार्षद के घर के पास कलवर्ट और नाली निर्माण, शिवनगर विद्यालय में पेयजल के लिए नल स्थापना का निर्देश दिया।
बिरसामुंड़ा बस्ती में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे 23 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा, वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने, नालियों को कवर करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, वरिष्ठ स्वच्छता अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, जोन कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















