महिलाओं को राजनीति में आगे आने की जरूरत: एआईसीसी पर्यवेक्षक खुटिया

कोरबा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) पर्यवेक्षक डॉ. रामचंद्र खुटिया ने कहा कि महिलाएं अपने कार्यों पर अधिक ध्यान देती हैं और वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व तकनीकी बदलावों के दौर में महिला नेतृत्व को आगे आना चाहिए। वे बुधवार को कोरबा के टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर पीसीसी पर्यवेक्षक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद छाया वर्मा और राजेंद्र तिवारी ने भी ग्रामीण व शहरी महिला कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने महिला नेत्रियों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय और प्राथमिकताएं जानीं।

खुटिया ने बताया कि जून 2025 से देशभर में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कायाकल्प प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत कई राज्यों में जिला अध्यक्षों का चयन हो चुका है, और छत्तीसगढ़ के 41 संगठन जिलों में एआईसीसी व पीसीसी पर्यवेक्षक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों की राय जान रहे हैं।

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, सपना चौहान, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रभा तंवर, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित थे।