कोरबा के मरीजों के लिए अब राजधानी स्तर की चिकित्सा सुविधाएं शहर में ही उपलब्ध होंगी। टी.पी. नगर स्थित एम.जे.एम. हॉस्पिटल (मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल) अक्टूबर 2025 में सुपरस्पेशलिटी इलाज का केंद्र बनने जा रहा है। रायपुर और बिलासपुर के प्रतिष्ठित अपोलो, रामकृष्ण केयर और नवकार हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक कोरबा में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे स्थानीय लोगों को हृदय रोग, कैंसर, किडनी रोग, हड्डी व जोड़ों के दर्द, और गैस्ट्रो संबंधी बीमारियों का उन्नत इलाज घर के पास मिलेगा।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने अक्टूबर माह के लिए विशेष ओपीडी श्रृंखला की घोषणा की है, जिसमें निम्नलिखित तिथियों पर विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे:
5 अक्टूबर: डॉ. निखिल जैन (पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ, नवकार हॉस्पिटल, रायपुर)
10 अक्टूबर: डॉ. अमोल पडगांवकर (कैंसर विशेषज्ञ, अपोलो कैंसर सेंटर)
12 अक्टूबर: डॉ. राहुल जैन (किडनी रोग विशेषज्ञ, अपोलो हॉस्पिटल) और डॉ. महेंद्र सामल (कार्डियोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल)
15 अक्टूबर: डॉ. प्रतीक दबलिया (एमएस ऑर्थो, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल) और डॉ. चारु शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल)
17 अक्टूबर: डॉ. विनय कुमार (किडनी रोग विशेषज्ञ, अपोलो हॉस्पिटल)
19 अक्टूबर: डॉ. समर्थ शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल) और डॉ. निखिल जैन (पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ, नवकार हॉस्पिटल)
इसके अलावा, बीपी, शुगर और कार्डियक केयर के लिए डॉ. प्रिंस जैन 24×7 उपलब्ध रहेंगे। हॉस्पिटल में 22 बेड का आईसीयू, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे इमरजेंसी और डिलीवरी सुविधाएं मौजूद हैं। अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के साथ एम.जे.एम. हॉस्पिटल कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञों से परामर्श हेतु पहले से अपॉइंटमेंट लेना आवश्यक होगा। अपॉइंटमेंट के लिए 9479118941 पर संपर्क करें। यह पहल कोरबा के निवासियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं सुलभ बनाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

