कोरबा। मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती में लंबे समय से चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल हरकत में आई मानिकपुर पुलिस ने बस्ती में छापामारी कर एक महिला, फिलोमिना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 4 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है और मीडिया की सराहना की, जिसने इस अवैध धंधे को उजागर कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
