कोरबा। दशहरा के अवसर पर बालको, एसईसीएल, और एनटीपीसी द्वारा अपने कर्मचारियों को भारी-भरकम बोनस देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी (सीएसईबी) के कर्मचारियों ने दीपावली पर 30 हजार रुपये बोनस की मांग उठाई है। कर्मचारी संगठनों ने इस मांग को लेकर सरकार और कंपनी प्रबंधन को पत्र सौंपा है।
सीएसईबी के कर्मचारियों को अभी तक बोनस का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि हर साल त्योहारी सीजन में एक्सग्रेशिया के रूप में बोनस दिया जाता रहा है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि प्रदेश और देश की बिजली जरूरतों को पूरा करने में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। दीपावली नजदीक होने के कारण बोनस भुगतान को लेकर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई है।
कंपनी में करीब 11 हजार से अधिक नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में संविदा और ठेका कर्मचारी भी हैं। कर्मचारी संगठनों ने ठेका कर्मचारियों को भी बोनस देने की मांग उठाई है और इस संबंध में प्रबंधन को पत्र सौंपा है। अभी तक प्रबंधन की ओर से बोनस के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
