लायंस क्लब कोरबा के शिविर में 200 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच 

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा ने सेवा सप्ताह के तहत लायंस चौक में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में रेनुका डायग्नोसिस सेंटर के डॉ. सीपी प्रधान (एमबीबीएस) और भास्कर सिंह के सहयोग से लगभग 200 लोगों और लायंस सदस्यों की डायबिटीज, वजन, और रक्तचाप की जांच की गई। 

शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने सलाह दी कि 45 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित राजवाड़े ने की, जबकि प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सरफराज खान, रविशंकर सिंह, शिव कुमार अग्रवाल, मुकुल जैन, अशोक चावलानी, जयप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), आनंद प्रसाद जायसवाल, एसके अग्रवाल, पदमसिंह चंदेल, नंदकिशोर अग्रवाल, दीपक माखीजा, बृजमोहन शर्मा, भगवती अग्रवाल, मनमोहन यादव, कांता अग्रवाल (जेपी), मीना अग्रवाल, और रमेश शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।