कोरबा। पसान तहसील के पुटीपखना में प्रस्तावित निजी कोयला खदान के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विरोध तेज कर दिया है। पार्टी ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खदान के खिलाफ आपत्ति दर्ज की और प्रशासन द्वारा संज्ञान न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि रुगटा संस प्राइवेट लिमिटेड चाईबांसा को कोयला खदान आवंटित की गई है। इसके लिए एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा ने पंचायत सचिवों को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने का आदेश दिया था। हालांकि, ग्राम सभा में ग्रामीणों ने निजी कोयला खदान का कड़ा विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि जल, जंगल, और जमीन की सुरक्षा के लिए वे सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। पार्टी ने प्रशासन से इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















