कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) आरसी महापात्र ने 4 अक्टूबर को कुसमुंडा खदान क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने खदान परिसर का निरीक्षण किया और उत्पादन, सुरक्षा, और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
श्री महापात्र ने अधिकारियों को उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए टीम भावना और नवाचार के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने चल रही परियोजनाओं, उपकरणों के रखरखाव, और खनन संचालन की सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बताया गया कि कुसमुंडा खदान के विस्तार में आ रही अड़चनों के बारे में अधिकारियों ने प्रबंधन को अवगत कराया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य शासन के साथ समन्वय स्थापित कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















