कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, मनमोहन दास और हीरा सिंह श्याम, को गिरफ्तार किया है।
साथ ही चोरी की बैटरियां खरीदने वाले गौतम प्रसाद निर्मलकर को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने चोरी की दोनों बैटरियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और लोहे का रॉड बरामद कर लिया है।
जुलाई में भूनेश्वर सोनी ने हरदीबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके सोनालिका ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। उसी रात दिलीप काठले के ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरों ने चुरा ली थी। इस आधार पर थाने में अपराध क्रमांक 175/2025 के तहत धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खम्हरिया गांव के मनमोहन दास और हीरा सिंह श्याम को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने बैटरियां गौतम प्रसाद निर्मलकर को बेची थीं।
पुलिस ने गौतम से दोनों बैटरियां बरामद कीं और उसके खिलाफ चोरी का सामान खरीदने के लिए धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
हरदीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















