कोरबा।जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मेरिट सूची के आधार पर अभिलेख सत्यापन और साक्षात्कार का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2025 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, कोरबा में किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि व्याख्याता, शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक, प्रधान पाठक, सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे।
सत्यापन और साक्षात्कार का शेड्यूल इस प्रकार है:
- 6 अक्टूबर: व्याख्याता (भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित)
- 7 अक्टूबर: शिक्षक (विज्ञान, अंग्रेजी, कला, गणित), कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल
- 8 अक्टूबर: प्रयोगशाला सहायक, प्रधान पाठक (प्राथमिक/माध्यमिक शाला)
- 9 अक्टूबर: सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3
अभिलेख सत्यापन सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और साक्षात्कार 11:30 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी मार्कशीट, टीईटी, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, अन्य योग्यता प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, और फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की मूल प्रति व दो सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति लानी होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि और समय में बदलाव के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को चयन के लिए अयोग्य माना जाएगा और कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
केवल साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने से चयन या नियुक्ति का दावा मान्य नहीं होगा। यदि समिति किसी पद के लिए सभी अभ्यर्थियों को अनुपयुक्त पाती है, तो चयन प्रक्रिया दोबारा होगी।
परिसर में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मो. 8305773677) से संपर्क करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















