छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा: स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक जमा करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 1 अक्टूबर से मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा किए जा सकते हैं।

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है। इसके बाद, विलंब शुल्क के साथ 1 से 16 नवंबर तक और विशेष विलंब शुल्क के साथ 17 से 30 नवंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

विद्यार्थियों से अनुरोध है कि समयसीमा का पालन करें और निर्धारित तिथियों में आवेदन पूर्ण करें।