कोरबा।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जिले में जारी है। दादरखुर्द सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना और तौल के साथ धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ग्राम पंडरीपानी निवासी किसान वीर सिंह अगरिया ने केंद्र में 22.80 क्विंटल धान का विक्रय किया।
उपार्जन केंद्र में शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों और नियमानुसार धान की तौल एवं खरीदी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। खरीदी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती मोनिका अरविंद भगत ने किसान वीर सिंह अगरिया को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
उन्होंने किसानों के लिए उपार्जन केंद्र में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए खरीदी कार्य के सुचारू और सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधि, किसान और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
