कोरबा। कोरबा में कांग्रेसजनों ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया। स्थानीय प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि गांधीजी ने साधारण जीवन और अहिंसा के सिद्धांतों के बल पर ब्रिटिश शासन को झुकने पर मजबूर किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद गांधीजी ने अपने दृढ़ संकल्प से देश को आजादी दिलाई।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान, शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद मुकेश राठौर, नारायण कुर्रे, विनोद अग्रवाल, गजानंद साहू, लक्ष्मीनारायण देवांगन, दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर,मनीष शर्मा,अविनाश बंजारे,जवाहर निर्मलकर, ए.डी. जोशी,राजेंद्र सिंह ठाकुर,संजू अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, सीमा कुर्रे, रवि खुंटे, लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्रुव, श्याम बाई, ज्योति दास दीवान, कुंजबिहारी साहू, छत्रपाल सिंह कुर्रे, शांता मंडावे, पंचराम निराला, रमेश वर्मा, बनावारी पाहुजा, बच्चु लाल मखवानी, डॉ. रामगोपाल यादव, गोपाल यादव, सुशील नेताम, रज्जाक खान, मनमोहन यादव, रतन दास और सुरेश कुमार अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दोनों नेताओं के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
