लायंस क्लब कोरबा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए शुरू करेगा वैश्विक अभियान

कोरबा। लायंस क्लब ने ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण’ को बढ़ावा देने के लिए 4 से 12 अक्टूबर तक भारत सहित विश्व के 210 देशों में एक साथ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

प्रेस कांफ्रेंस में क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट के 138 लायंस क्लब स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर मानसिक तनाव, अवसाद और आत्महत्या जैसे विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे।

आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रमों में योग, व्यायाम, खेल, आहार, जीवनशैली प्रबंधन, संवाद सत्र, हेल्थ टॉक और वरिष्ठ नागरिकों के लिए काउंसलिंग सत्र शामिल होंगे।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान पूर्व गवर्नर एमडी माखीजा, एसके अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।