सीएसईबी कर्मियों ने सेवा पखवाड़ा में निभाई स्वच्छता की जिम्मेदारी

कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व द्वारा सेवा पर्व के अवसर पर स्वामी विवेकानंद उद्यान परिसर में सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया की प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ सेवा पखवाड़ा का समापन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अभियंता संजीव कंसल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी की उपस्थिति में हुआ, जिसका संचालन मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिंदार ने किया।

संजीव कंसल ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने प्लास्टिक थैलियों के उपयोग को कम कर जूट की थैलियों को अपनाने की अपील की।

ईई पी.एल. साहू ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।