कोरबा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा बुद्ध विहार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अभ्यागत कैप्टन मुकेश अदलखा और श्रीमती लता ने महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में शांति पाठ के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का समापन हुआ। सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) पुष्पा शांडिल्य, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर, गाइडर रेणू श्रीवास्तव, नमिता कड़वे, शुभम ढिमोले, रोवर लीडर राजू साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउट्स, गाइड्स सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















