कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा की मेधावी शोधार्थी श्रद्धा दुबे ने गणित में पीएचडी की उपाधि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनका शोध कार्य “स्टडी ऑफ होमोजीनस कॉस्मोलॉजिकल मॉडल इन (एफआरटी) थ्योरी ऑफ ग्रेविटी” पर आधारित था, जिसे उन्होंने एकेएस विश्वविद्यालय, सतना की गणित विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
पुरानी बस्ती निवासी श्रद्धा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता एडवोकेट दीपक दुबे, माता सरिता दुबे और परिवार के सहयोग को दिया।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चांसलर अनंत कुमार सोनी, वाइस चांसलर आरएस त्रिपाठी, सीओई डॉ. शेखर मिश्रा और बेसिक साइंस डीन डॉ. शैलेंद्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त कर श्रद्धा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















