बालकोनगर।विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की भव्य झांकियों के साथ रावण दहन का शानदार आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस उत्सव की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार द्वारा पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान सीईओ सहित बालको परिवार के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की समृद्धि व प्रगति की कामना की।
बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में बालकोनगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। नौ दिनों तक चली रामलीला की मनमोहक प्रस्तुतियों और रावण दहन ने धर्म, सत्य और सद्गुणों की असत्य पर विजय के संदेश को जीवंत किया।
आकर्षक सजावट और जीवंत मंचन को देखने के लिए बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उमड़े।
44 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को संजोए यह आयोजन बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक बन चुका है। यह उत्सव न केवल धार्मिक उत्साह को प्रज्वलित करता है, बल्कि सामुदायिक एकता और सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















