कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में 04 अक्टूबर को ‘साइकिल थान’ का आयोजन किया जा रहा है। “स्वच्छ शहर व गांव – स्वस्थ तन और मन – निर्मल पर्यावरण” की थीम पर आधारित यह आयोजन स्वच्छता, शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
शनिवार सुबह 6 बजे टी.पी.नगर चौक से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा चेकपोस्ट परसाभांठा, बालको मुख्य मार्ग और बालको बस स्टैंड से होकर काफी पॉइंट की वादियों तक जाएगी और वापसी में साकेत भवन पर समाप्त होगी।
आयुक्त पाण्डेय ने शुक्रवार को साकेत भवन में नगर निगम, पुलिस, खेल विभाग और साइकिलिंग संघ के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की गहन समीक्षा की।
उन्होंने यातायात,सुरक्षा,चिकित्सा सुविधा,पेयजल,ओ.आर. एस.,मार्ग की साफ-सफाई,संकेतक और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का,अपर आयुक्त विनय मिश्रा,अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,क्रीडा अधिकारी डॉ.बी.एस.राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह’साइकिल थान’ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















