कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को एक ही दिन में हुई तीन लूट की घटनाओं ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया।
पहली घटना में सुमेधा नदी के पुल पर अमित नामक युवक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटकर उसकी जान को खतरे में डाला गया। दूसरी वारदात में बलगी में स्कूटी सवार अंजली सूर्यवंशी को रोककर उनका मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया गया। तीसरी घटना में दर्री के पेट्रोल पंप ऑपरेटर दिलबोध यादव के साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ा गया और 2300 रुपये लूट लिए गए।
पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ था। कोरबा पुलिस ने राजा उर्फ राजा बाबू के ठिकानों पर छापेमारी की और मध्य प्रदेश के डिंडोरी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इसके बाद पूछताछ के आधार पर बांकी मोंगरा से पांच और लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण
प्रमोद कुमार उर्फ कल्लू (19), पिता गोपाल प्रसाद केवट, पानी टंकी, गुप्ता मुहल्ला, बांकी मोंगरा।
विष्णु उर्फ छोटू श्रीवास (18), पिता कन्हैया श्रीवास, कुदरी पारा, बांकी मोंगरा।
विकास श्रीवास (20), पिता कन्हैया श्रीवास, कुदरी पारा, बांकी मोंगरा।
राजा बाबू (21), पिता रमेश, प्रगति नगर, दर्री।
संदीप दिवाकर (20), पिता लखनलाल दिवाकर, प्रगति नगर, दर्री।
राहुल यादव (18), पिता राजकुमार यादव, प्रगति नगर, दर्री।
दो नाबालिग (विधि से संघर्षरत)।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कोरबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। जांच अभी भी जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















