क्रेशर के पास मिली व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में सनसनी

कोरबा।उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलापाठ के मैनपारा में क्रेशर के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान ग्राम बिरतराई के निवासी के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल देवलापाठ में रहकर जीवनयापन करता था। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल उरगा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।