कोरबा।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व द्वारा ग्राम पण्डरीपानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार के आतिथ्य में हुआ, जिसमें डॉ. अभिषेक रामटेके और डॉ. प्रज्ञा चंद्रा की उपस्थिति में किया गया।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सेवा, फिटनेस, जागरूकता और नागरिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना था।
सीएसईबी कोरबा पूर्व के तत्वावधान में ग्राम सरपंच द्वारा मुनादी कराकर ग्रामवासियों को शिविर की जानकारी दी गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवाइयों का लाभ उठाया। ग्रामवासियों ने शिविर की सराहना करते हुए गांव में होने वाली चिकित्सा समस्याओं को साझा किया और प्रतिवर्ष ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
शिविर के सफल आयोजन में कोरबा पूर्व से एस.के. डेविड, महिपाल कैवर्त, आकृति कश्यप, प्रभा राव, राज किशोर राजवाड़े, एंग्लो कुमार बंधन, रवि अजय, नरेंद्र सिंह और निर्मला साहू ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















