कोरबा।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कोरबा जिले में कई परिवार स्वच्छ और नवीकरणीय सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह योजना न केवल बिजली बिलों में कमी ला रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सब्सिडी, तकनीकी सहयोग और जनजागरूकता के माध्यम से इस योजना को हर घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
कोरबा में इस योजना से जुड़े परिवारों के अनुभव प्रेरणादायक हैं। आर.पी. नगर के मनोज केशरवानी और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा केशरवानी ने बताया कि सौर ऊर्जा अपनाने से उनके घर का बिजली खर्च शून्य हो गया है।
पहले बिजली बिल पर होने वाला खर्च अब परिवार की अन्य जरूरतों के लिए बचत के रूप में उपयोग हो रहा है।
अन्नपूर्णा ने कहा कि सौर ऊर्जा ने उनके घर का वातावरण सकारात्मक बनाया और बच्चों को स्वच्छ ऊर्जा का महत्व समझाने में मदद मिली। इसी तरह, रविशंकर शुक्ल नगर के डॉ. बी.पी. विश्वकर्मा ने भी इस योजना को वरदान बताया।
यह योजना कोरबा के परिवारों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















