कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: मरीजों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं

कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में कोरबा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कटघोरा के हृदय स्थल पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जो 1916 में एडवर्ड डिस्पेंसरी के रूप में स्थापित हुआ था, 2016 में मातृ एवं शिशु अस्पताल के रूप में उन्नत किया गया।

यह केंद्र कटघोरा, पाली और पोंड़ी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डॉ. केशरी ने बताया कि कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य संवर्धन,बीमारी रोकथाम, कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी, सोनोग्राफी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा, अस्थि रोग सेवाएं, टीकाकरण, एक्स-रे और सिकल सेल सहित सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह केंद्र उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।