कोरबा।जिले के लिए गौरव का क्षण है। वरिष्ठ जीएसटी सलाहकार एवं योजनाकार मोहम्मद रफीक मेमन का नाम प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2024-25” के लिए अनुशंसित किया गया है। कोरबा कलेक्टर ने उनके नाम प्रस्ताव को अनुमोदित कर समाज कल्याण संचालनालय रायपुर को भेज दिया है।
श्री मेमन न केवल जीएसटी और योजनाकार के क्षेत्र में कुशल हैं, बल्कि समाज सेवा एवं गरीबों की सहायता में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी मानवीय संवेदनशीलता और सेवाभाव ने उन्हें जिले व प्रदेश स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
देश व राज्य के विकास हेतु उन्होंने अनेक अभिनव योजनाएं प्रस्तुत की हैं, जिनमें कई को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान की। इन योजनाओं का लक्ष्य आर्थिक सुधार के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
यदि राज्य स्तर पर चयन होता है, तो 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें “छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2024-25” से सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन व स्थानीय संगठनों ने श्री मेमन को बधाई दी है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















