कोसाबाड़ी में आज रावण दहन, 4 अक्टूबर को जागरण

कोरबा। कोसाबाड़ी के आर.पी. नगर फेस 1 में दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 4 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के अध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि 2 अक्टूबर को रात 8 बजे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।

इस आयोजन में सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर संजू देवी राजपूत और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा बतौर अतिथि शामिल होंगे।

इसके अलावा,4 अक्टूबर को गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर द्वारा जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे उत्सव में और भी रंग चढ़ेगा।