कोरबा।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कोरबा के कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मंत्री श्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वृद्धजन माता-पिता के समान हैं और उनका सम्मान करना गर्व की बात है। वृद्धजन समाज के मार्गदर्शक और संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी देखभाल सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मंत्री ने वृद्धजनों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और जिले में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कोरबा में चार नए सर्वसुविधायुक्त सियान गुड़ी (वृद्धाश्रम) स्थापित करने की घोषणा की।
साथ ही, कलेक्ट्रेट परिसर में चार दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
समारोह में जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना, आयुष विभाग के डॉ. उदय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नागरिक और वृद्धजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















