कोरबा-मोरगा।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, मोरगा (पंजीयन क्र. 299) के प्रबंधक पर खाद वितरण में भारी अनियमितता का आरोप लगा है।
क्षेत्र के सरपंचों और दर्जनों किसानों ने पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम से शिकायत की है कि खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए समिति को आवंटित 16 ट्रक खाद (इफको, यूरिया, डीएपी, पोटाश आदि) में से केवल 4 ट्रक ही किसानों को वितरित किए गए। शेष 12 ट्रक खाद के गायब होने का आरोप है, और इसे पंजीकृत गरीब किसानों के खातों में अनाधिकृत कर्ज के रूप में दर्ज कर दिया गया।
किसानों ने विधायक से इस मामले की गहन जांच, प्रबंधक पर कार्रवाई और खातों से अतिरिक्त कर्ज हटाने की मांग की है।
प्रबंधक का पक्ष
समिति प्रबंधक महेंद्र शर्मा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस बारे में ऑफिस आकर मुझसे मिलें, फोन पर चर्चा नहीं होगी।”
इस शिकायत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और अब सभी की नजर प्रशासन और विधायक की ओर से होने वाली कार्रवाई पर है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















